आगंतुक गणना

4518917

देखिये पेज आगंतुकों

स्वच्छता ही सेवा रिपोर्ट (19.09.2019 से 20.09.2019)

निदेशक महोदय द्वारा अनुमोदित बैठक में संस्थान के सभी वैज्ञानिकों ने दिनांक 19.09.2019 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के नानाविध आयामों पर परिचर्चा की। निदेशक महोदय ने संस्थान के वैज्ञानिको के साथ मिलकर स्वच्छता ही सेवा अभियान की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद संस्थान को प्रतिबंधित प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए कर्मचारियों द्वारा परिसर भवन से कचरे के संग्रह के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

दिनांक 20.09.2019 को संस्थान को प्रतिबंधित और बेकार प्लास्टिक से मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। कर्मचारियों ने संस्थान परिसर में प्रतिबंधित, फेके गए एवं बेकार पड़े प्लास्टिक को एकत्र कर एक जगह संग्रहित किया। जिससे उसका उचित निस्तारण हो सके।